दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ
सक्ती खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़, नियंत्रक के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती के निर्देश के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 27 मई 2026 से 29 मई 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के फल विक्रेताओं एवं दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मधु फल दुकान, टेमर रोड सक्ती से तरबूज का नमूना जांच हेतु रायपुर प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं बाबी फल भंडार, टेमर रोड सक्ती से 9 किलोग्राम खराब आम तथा शगुन फल भंडार, कचहरी चौक सक्ती से 3 किलोग्राम खराब अंगूर जब्त कर नष्ट कराया गया। अभियान के दौरान विभिन्न फल दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा सड़े-गले फल बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शांतनु भट्टाचार्य एवं श्री निखिलेश साहू उपस्थित रहे। विभाग द्वारा आगे भी लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







