जीतू पटवारी ने दमोह पहुंचकर नायक व राय परिवार को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

दमोह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार तड़के दमोह पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री मुकेश नायक की माताजी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. शंकर लाल राय के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
जीतू पटवारी सुबह करीब 4 बजे दमोह पहुंचे और सबसे पहले मुकेश कॉलोनी स्थित नायक परिवार के निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने राय चौराहा स्थित राजा राय एवं धर्मवीर राय के निवास पहुंचकर स्व. शंकर लाल राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि स्व. शंकर लाल राय का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, मनु मिश्रा, अभिषेक डिम्हा, पप्पू कसौटिया, अजय जाटव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई