गंगा दशहरा पर बांदकपुर की प्राचीन बावड़ी में स्वच्छता, दीपोत्सव व महाआरती का भव्य आयोजन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
जिला ब्यूरो लवी दुबे
7987186912

दमोह.गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल व छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में स्थित अति प्राचीन बावड़ी में स्वच्छता, श्रमदान, दीपोत्सव व मां गंगा की संगीतमय महाआरती का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवाहन पर आयोजित हुआ.संध्या आरती के दौरान डमरू दल के युवाओं ने डमरू वादन कर मां गंगा की आराधना की, वहीं महर्षि एवं संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का आवाहन किया. मंदिर के प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक, बांदकपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, समाजसेवी राम गौतम, कार्यक्रम संयोजक कृष्णा पटैल व शंकर गौतम ने बावड़ी का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.इस अवसर पर अदिति मिश्रा, आशी मिश्रा, आकांक्षा परोहा व सृष्टि गौतम द्वारा गंगा दशहरा की आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा कलश पूजन किया गया.देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर मंदिर के प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने कहा कि गंगा दशमी के शुभ अवसर पर आयोजित यह गंगा आरती क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है. शिव भक्त शंकर गौतम, कृष्णा पटेल ने कहा कि बांदकपुर की यह प्राचीन बावड़ी क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान है और भविष्य में जब बांदकपुर धाम का कॉरिडोर तैयार होगा, तब यह बावड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी.कार्यक्रम में पंडित वीरेंद्र पुरोहित, तुलसीराम तिवारी, राजकुमार सेन, राजेंद्र गर्ग, अंशु दुबे, सिद्धांत गौतम, लवी दुबे
विनय असाटी,अदिति मिश्रा, आशी मिश्रा, आकांक्षा परोहा, सृष्टि गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भक्त मंडल के सदस्य उपस्थित रहे.

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई