जल संरक्षण जन आंदोलन बने, सभी की सहभागिता जरूरी – विधायक विश्वामित्र पाठक

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ब्यूरो सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली/ विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआर में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत गंगा दशहरा के अवसर पर जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर से तालाब तक निकाली गई कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालुओं ने जल स्रोत से कलश में जल भरकर पूजा स्थल तक पहुंचाया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद जल स्रोत के किनारे 108 दीप प्रज्ज्वलित कर “जल है तो कल है” संदेश के साथ दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी और “जल ही जीवन है” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मुख्य अतिथि विधायक विश्वामित्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।
विधायक ने उपस्थित जनसमुदाय से जल बचाने, प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में एसडीएम सिहावल राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, जिला मंत्री गजराज सिंह, तहसीलदार जयप्रकाश पांडेय, बीएमओ डॉ. रिकेश शर्मा, बीपीओ कामता तिवारी, सरपंच श्रीमती सुषमा कोल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, लाड़ली बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई