रीवा।अमहिया पुलिस बनी फरिश्ता, नोएडा से ढूंढ लाई बेटी तो रोती मां के चेहरे पर लौटी मुस्कान। रीवा एसपी गुरुकरन सिंह के निर्देश पर 7 दिन में यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस को कहा- थैंक्यू

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा।आपकी बेटी मिल गई ये सुनते ही अमहिया थाने में एक मां फूट-फूटकर रो पड़ी। लेकिन इस बार आंसू गम के नहीं, खुशी के थे। अमहिया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 7 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग बच्ची को ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर से सकुशल दस्तयाब कर मां की गोद में लौटा दिया।
क्या है पूरा मामला?
7 मई 2025 को एक मां थाने पहुंची और रोते हुए रिपोर्ट लिखाई कि उसकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए सुभाष चौक सिरमौर चौराहा से ऑटो में बैठकर कहीं चली गई है। अमहिया पुलिस ने तत्काल अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
SP के निर्देश पर बनी टीम, नोएडा तक पीछा
एसपी डॉ. गुरकरण सिंह के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एडिशनल एसपी आरती सिंह के निर्देशन और सीएसपी रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने टीम बनाई। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बच्ची की लोकेशन ग्रेटर नोएडा ट्रेस हुई। टीम तुरंत यूपी रवाना हुई और बच्ची को सकुशल बरामद कर रीवा ले आई।
मां ने जोड़े हाथ, पुलिस को दिया आशीर्वाद
थाने में बेटी को देखते ही मां उससे लिपटकर रो पड़ी। उसने थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और पूरी टीम को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया। मुझे लगा मेरी बेटी अब कभी नहीं मिलेगी, पर रीवा पुलिस ने मेरी दुनिया लौटा दी,मां ने कहा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, महिला प्रधान आरक्षक शबाना बेगम, महिला आरक्षक पूनम तिवारी, आरक्षक दिवाकर तिवारी की तत्परता से बच्ची 7 दिन में परिवार के पास पहुंच सकी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई