कलेक्टर ने आश्रित को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति के तहत पटवारी प्रशिक्षण पत्र

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को शासन के अनुकम्पा नियुक्ति नियम के तहत शासकीय कर्मचारी के आश्रित को पटवारी पद पर नियुक्ति के लिये पटवारी प्रशिक्षण हेतु आदेश की प्रति सौंपा। उन्होंने एक वर्षीय पटवारी प्रशिक्षण में भाग लेकर बेहतर प्रशिक्षण लेने प्रोत्साहित किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मल्दी में पदस्थ शिक्षक (एल.बी.)रविन्द्र कुमार पाठक का शासकीय सेवा में रहते निधन हो गया था। प्रावधानानुसार अनुकम्पा नियुक्ति हेतु जिला स्तरीय गठित चयन समिति के अनुशंसा के आधार पर स्व.रविन्द्र कुमार पाठक शिक्षक (एलबी )के आकस्मिक निधन होने के फलस्वरूप उनकी आश्रित पत्नी श्वेता पाठक निवासी ग्राम अर्जुनी आरामील पारा विकासखण्ड भाटापारा जिला बलौदाबाजार भाटापारा को पटवारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पटवारी प्रशिक्षण शाला में पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु शर्तों के अधीन चयन किया गया है।चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के लिए आयुक्त भू अभिलेख नवा रायपुर से अनुमति प्राप्त होने के उपरांत एक वर्ष का निर्धारित पटवारी प्रशिक्षण एवं पटवारी विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त कर पटवारी विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर पटवारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु सीधी भर्ती अथवा अनुकम्पा नियुक्ति की निर्धारित शर्तों के तहत पृथक से आदेश जारी किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई