तिल्दा में कलयुगी बेटे ने की अपने पिता की हत्या नेवरा पुलिस कर रही मामले की जांच।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा
मंगलवार को सुबह तिल्दा के वार्ड क्रमांक 4 निवासी संतु कोठारी उम्र लगभग 55 वर्ष का डंडे से पीट-पीट कर उसके पुत्र वीरेंद्र कोठारी ने हत्या कर दी।
घटना की जानकारी नेवरा पुलिस को दी गई पुलिस घटना स्थल पहुंची और घर को सील किया गया।
साथ ही मृतक के सभी परिजन घर पर उपस्थित थे वहीं एसएफएल रायपुर की टीम को घटना की जानकारी दी गई दोपहर में टीम घटनास्थल पहुंची और मामले की बारीकी से जांच की गई।
दोपहर तक मकान को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया था, किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा था, एसएफएल रायपुर की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल के बाद ही पुलिस ने लोगों को आने जाने दिया।
बता दें मृतक संतु कोठारी रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी थे और उसके पुत्र ने घर पर ही डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के गंभीर निशान साफ दिखाई दे रहा था।
नेवर पुलिस मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
इधर पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई