(केसरिया हिंदुस्तान तोरन कुमार कवर्धा)
कवर्धा: कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में 25 मई 2026 को आबकारी वृत्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कच्ची महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में की गई।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने ग्राम बदौरा, थाना पंडरिया क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी दशरथ पंद्राम पिता सुखमतिया पंद्राम को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब तैयार करते हुए पकड़ा। मौके से कुल 20 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब तथा लगभग 40 किलोग्राम महुआ निर्माण योग्य लहान बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रकरण की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक अभिनव आनंद बख्शी द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नवराती कुजूर, चंद्रकुमार नेताम, रिखी राम, आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, कमल मेश्राम एवं आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान सहित विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







