“दैनिक केसरीया हिंदुस्तान
माँ गंगा (जल) ही जीवन हैं
भारतीय संस्कृति, चेतना एवं जीवन
मूल्यों की पावन धारा।उसी भाव को आत्मसात करते हुए ग्वालियर को जीवनदायिनी जल प्रदान करने वाला तिघरा आज
“ग्वालियर की गंगा” के रूप में श्रद्धा, संवेदना एवं जनजीवन का केंद्र बन चुका है।
इसी पावन भावना के साथ “Pre–Ganga Dussehra Celebration – PTS Tigra” के अंतर्गत तिघरा बांध पूजन, संरक्षण संकल्प, विशेष विचार-मंथन एवं सौहार्द मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम संतजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों, युवा प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, पारिस्थितिकी पुनर्जीवन, जैव विविधता संरक्षण, सतत विकास तथा हरित एवं सुरक्षित भविष्य हेतु सामूहिक जनभागीदारी जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर तिघरा जलाशय के संरक्षण, स्वच्छता, जल-जागरूकता एवं प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व भाव को समाज में सशक्त बनाने हेतु PTS एस.पी. श्री अखिलेश जी द्वारा विशेष जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
डॉ. राघवेन्द्र मिश्रा, रानू कुलश्रेष्ठ, आक्ष शर्मा, वाटर वूमेन सावित्री जी, शिशिर श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, ओमी झा, किरण गुप्ता, निखिल, कौशल, संजीव, राकेश, राजकुमार, आर.एल.एस. मौर्य, पुष्पेन्द्र एवं पंडित वरुण सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
“जिस प्रकार माँ गंगा सम्पूर्ण भारत को जीवन, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना प्रदान करती हैं, उसी प्रकार तिघरा ग्वालियर नगर की जीवनधारा बनकर जनमानस का पोषण कर रहा है॥”
“आइए, गंगा दशहरा के इस पावन अवसर पर जल, प्रकृति एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य हेतु सामूहिक संकल्प के साथ एकजुट हों॥”
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







