रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर की गई कार्रवाई, 01 जेसीबी मशीन, 3 हाईवा और 04 ट्रैक्टर जब्त

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

जांजगीर-चांपा // कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों का जांच किया गया।खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान केवा-पिपर्दा मध्य हसदेव नदी से रेत अवैध खनन में संलिप्त 01 जेसीबी मशीन को जब्त कर पुलिस थाना बम्हनीडीह में सुरक्षार्थ रखा गया। इसके साथ ही बिर्रा एवं केवा (नवापारा), हाथनेवरा क्षेत्र का जांच किया गया। जांच के दौरान रेत अवैध परिवहन में संलिप्त 07 वाहनों जिसमें वाहन 3 हाईवा और 04 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में से 06 को पुलिस लाइन खोखरा एवं 1 ट्रैक्टर को पुलिस थाना बिर्रा में सुरक्षार्थ रखा गया है। रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment