दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ
सक्ती// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी श्री के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल द्वारा 22 मई 2026 की रात्रि में अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण को रोकने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान चंद्रपुर क्षेत्र में तीन हाईवा एवं दो ट्रैक्टर में चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को थाना चंद्रपुर के सुपुर्द में रखा गया है। वहीं डभरा क्षेत्र में सघन निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर पाए गए, जिन्हें थाना डभरा के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा हसौद क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर मिले, जिन्हें थाना हसौद के सुपुर्द में रखा गया है। इस प्रकार कुल 13 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। उक्त सभी प्रकरणों पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







