भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा। पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में 93वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आरक्षकों ने अनुशासन, परेड और विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अतिथियों का मन मोह लिया।
समारोह में गुरु करण सिंह एवं सुरेंद्र जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि आईजी गौरव राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं से ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का आह्वान किया।
दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु जवानों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड की सलामी मुख्य अतिथि द्वारा ली गई। समारोह में पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण शाला के अनुशासन और व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षण शाला का स्टाफ, प्रशिक्षु जवानों के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और गौरव का वातावरण बना रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







