दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ब्यूरो सिंगरौली अनुरोध शुक्ला
सिंगरौली/ देवसर अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सचिव पद के लिए अधिवक्ता अजय तिवारी ने अपनी उम्मीदवारी का औपचारिक रूप से ऐलान करते हुए “एकता, सम्मान, सेवा और संघर्ष” को आधार बनाकर चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है।
अजय तिवारी ने अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण संकल्प प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संघ को एक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधायुक्त संस्था के रूप में स्थापित करना है।
अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाओं का वादा
अपने संकल्प पत्र में अजय तिवारी ने कहा है कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे देवसर संघ में एक व्यवस्थित बार रूम की स्थापना कराएंगे। साथ ही अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के लिए स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय एवं बेहतर बैठक व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे।
लाइब्रेरी और डिजिटल सुविधा पर जोर
उन्होंने संघ की लाइब्रेरी को आधुनिक बनाने का वादा करते हुए नई कानून पुस्तकों की उपलब्धता और ऑनलाइन लीगल डेटाबेस की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है, जिससे अधिवक्ताओं को अध्ययन एवं अनुसंधान में सुविधा मिल सके
सुरक्षा और सहायता कोष का प्रस्ताव
अजय तिवारी ने अधिवक्ताओं की आकस्मिक जरूरतों को देखते हुए एक सहायता कोष (फंड) स्थापित करने का भी संकल्प लिया है। साथ ही अधिवक्ताओं के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई और किसी भी अभद्रता की स्थिति में संघ द्वारा तुरंत सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है
पारदर्शिता और जवाबदेही का वादा
उन्होंने संघ की आय-व्यय व्यवस्था को नियमित रूप से सार्वजनिक करने का आश्वासन देते हुए पारदर्शिता को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया है
हर अधिवक्ता की आवाज़ हमारा संकल्प
अंत में अजय तिवारी ने कहा कि उनका चुनाव अभियान केवल पद प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि हर अधिवक्ता की आवाज़ को मजबूती देने के लिए है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे उन्हें अपना अमूल्य समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करें
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







