जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट।
मनावर ( निप्र ):- मनावर से 25 किलोमीटर की दूरी पर नर्मदा किनारे बसा ग्राम- कवठी पुनर्वास में लाखों की चोरी ,सोना चांदी एवं नगदी सामान ले गए।कवठी पुनर्वास में बुधवार रात्रि में 3:30 बजे करीब चार नकाबपोश पहने हुए चोरो ने एक किसान के घर धावा बोला ।पीड़ित किसान दीपक पिता सोमजी पाटीदार उम्र- 45 वर्ष के वक्तव्य के अनुसार करीब 30 से 35 सोना, ढाई किलो चांदी और करीब 3 लाख 30 हजार रुपए की नगदी चोरी हो गई। पीड़ित किसान पास के कमरे में ही सो रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर मनावर पुलिस के साथ धार मुख्यालय की टेक्निकल टीम, डान एस्कॉर्ट, फिंगरप्रिंट की टीम ने मौके पर जाकर जानकारी ली।चोरी की घटना के बाद ग्राम- कवठी में भय का माहौल व्याप्त हो गया तुम की सभी किसान श्रम मंत्र है।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चार चोर हथियारबन्द घर के मुख्य द्वार से अंदर घुसे। खिड़की की कांच तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुए ।चोरों ने अलमारी और तिजोरी को तोड़कर नगदी सोना और चांदी पर हाथ साफ किया। उसके पश्चात मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने की कोशिश की,लेकिन लाॅक नही टुटा। इसलिए मोटरसाइकिल नही ले जा सके। किसान परिवार ने पुलिस चौकी सिंघाना मे रिपोर्ट दर्ज करवाई। ग्रामीणो द्वारा पुलिस गश्ती की मांग की गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







