पुरुषोत्तम मास में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व होता है — अनिरुद्धवन महाराज

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार
झाऊ खडीचा गांव के श्रद्धालुओं का जत्था चारों धाम की यात्रा पर हुए रवाना
भितरवार। पुरुषोत्तम मास को देखते हुए क्षेत्र के कई लोग तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। इस माह में तीर्थ दर्शन और पूजा पाठ फलदाई मानी गई है। जिसे देखते हुए झाऊ खडीचा गांव के लोग चारों धाम की यात्रा पर रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों को धूमेश्वर महादेव मंदिर के महंत अनिरुधवन महाराज ने पुष्पमाला पहनाकर रवाना किया। गुरुवार को विकासखंड के ग्राम झाऊ खडीचा के डेढ़ सैकड़ा से अधिक लोग चारों धाम की यात्रा पर गए। तीर्थ यात्रा पर जाने पहले श्रद्धालुओं का जत्था क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन धूमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। जहां सभी श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनसे सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। वहीं इसके बाद तीर्थ यात्रियों ने धूमेश्वर धाम के महंत अनिरुद्धवन महाराज आशीर्वाद प्राप्त किया। तीर्थ यात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर रवाना करते हुए मंदिर के महंत अनिरुद्धवन महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में की गई तीर्थयात्रा एवं भक्ति का विशेष महत्व होता है। इस पुरुषोत्तम मास में पूजा अर्चना फलदाई होती है। वहीं उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। वहीं तीर्थ यात्रियों को ग्रामीणों एवं परिजनों ने माला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर विदाई दी। “हर-हर महादेव” और जय जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए ग्रामीण चारों धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत