बसों में यात्रियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं बसों की सघन जांच कीजा रही है

SHARE:

लटेरी से मुजीव खान
पुलिस अधीक्षक महोदय विदिशा के निर्देशों के पालन में थाना लटेरी द्वारा एसडीओपी अमरेश बोहरे ,थाना प्रभारी अनुज प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना लटेरी पुलिस स्टाफ द्वारा दिनांक 21.05.2026 से एक सप्ताह का “लोक परिवहन बसों का विशेष चैकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान क्षेत्र में संचालित लोक परिवहन बसों की सघन जांच की जा रही है।
चैकिंग के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी स्थिति को चेक किया गया।
साथ ही वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत