सीएमओ नेहा धुर्वे नें पेंच नदी डेम सूखने के कारण पानी सप्लाई में आ रही बाधा!निजी बोरवेल वाले इस संकट की घड़ी में एक दूसरों को पानी देकर सहयोग करें!
केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे*
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- क्षेत्र की जीवनदायिनी पेंच नदी का जलस्तर पूरी तरह गिर जाने और नदी का पानी समाप्त हो जाने के कारण वार्ड क्रमांक 8 सहित पूरे जुन्नारदेव नगर में इन दिनों पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा सी गयी है प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न हुई इन परिस्थिति की वजह से नगरीय क्षेत्रों में पहले की तरह नियमित जल सप्लाई पूर्णतः ठप्प सी हो गई है!
इस विकराल और संवेदनशील समस्या को देखते हुए नगर पालिका सीएमओ नेहा धुर्वे व वार्ड क्रमांक 8 के लोकप्रिय एवं कर्मठ पार्षद प्रमोद बंदेवार वार्ड 12के जुझारू पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी ने अपने वार्ड के नागरिकों के साथ-साथ समस्त नगरवासियों से इस संकट की घड़ी में अटूट धैर्य संयम और आपसी सौहार्द बनाए रखने की विनम्र अपील की है!
पार्षद प्रमोद बंदेवार ने आश्वस्त करते हुए कहा है कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय नगरीय प्रशासन और हमारे स्तर पर दिन-रात निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिससे बहुत जल्द ही पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर सारी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा जिससे पूर्व की भांति सुचारू रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके! निजी बोरिंग़ वेल वालो से अपील :- मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा धुर्वे पार्षद प्रमोद बन्देवार राजेन्द्र सूर्यवंशी नें जल संकट की इस विकराल परिस्थिति को देखते हुए नगर के उन सभी सक्षम संभ्रांत और सहृदय परिवारों से अपील की है कि जिनके घरों में निजी बोरिंग की सुविधा उपलब्ध है उन्हें जल ही जीवन है और इस संकट काल में किसी प्यासे को पानी देना सबसे बड़ी मानव सेवा और पुण्य का कार्य है इस पंक्ति का अनुसरण कर घरो से जलपूर्ति करें एवं अपने निजी बोर का पानी अपने आसपास के संकटग्रस्त रहवासियों और जरूरतमंद पड़ोसियों को सहर्ष वितरित करें! आपका यह एक परोपकारी कदम इस विकराल समस्या से जूझ रहे सैकड़ों परिवारों को बहुत बड़ी राहत दे सकता है संकट के इस दौर में समाज के प्रति हमारा यह दायित्व है कि हम अपनी दिनचर्या के साथ-साथ दूसरों की दिनचर्या को सुगम बनाने में भी सहयोगी बनें पार्षद प्रमोद बंदेवार नें विश्वास जताते हुए कहा कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, यदि हर नागरिक एक परिवार की तरह एकजुट होकर एक-दूसरे का हाथ थामेगा तो हम इस कठिन समय को आसानी से पार कर लेंगे हमारा प्रयास पूरी निष्ठा के साथ जारी है कृपया पानी की हर एक बूंद का मूल्य समझें उसका संरक्षण करें बर्बादी बिल्कुल न करें और इस संकट की इस घड़ी में सच्चे नागरिक का कर्तव्य निभाएं!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







