अवैध बोरिंग पर सरई तहसीलदार व (डिप्टी कलेक्टर) धर्मप्रकाश मिश्रा का सख्त एक्शन पूरैल और फुलझर मे मशीने हुई जब्त तीनगुड़ी चौकी को किया सुपुर्द

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सरई। जिला प्रशासन के निर्देश पर सरई तहसीलदार (डिप्टी कलेक्टर)धर्म प्रकाश मिश्रा और राजस्व विभाग टीम के द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी मे एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है भू जल स्तर के राजस्व विभाग द्वारा विशेष ध्यान देते हुए सरई तहसीलदार व डिप्टी कलेक्टर धर्मप्रकाश मिश्रा व राजस्व विभाग टीम ने अवैध वोरिंग के खिलाफ छापेमारी करते हुए मशीनों कों जप्त किया और संचालको के खिलाफ कानूनी कार्यवाही प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है सूचना सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 19 मार्च 2026 एवं 21 मार्च 2026 को राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पुरैल एवं ग्राम फुलझर में बिना अनुमति संचालित किए जा रहे अवैध बोरिंग कार्यों पर कार्रवाई की।कार्यवाही के दौरान मौके पर संचालित बोरिंग मशीनों को जप्त कर संबंधित चौकी/थाना को सुपुर्द किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिना वैधानिक अनुमति भूजल दोहन एवं बोरिंग कार्य करना नियम विरुद्ध है तथा ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत