जयस छात्र संगठन (JCS) जिला इंदौर की नई कार्यकारिणी घोषित

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान इंदौर संभाग भगवान मुजाल्दा –
इंदौर। जयस छात्र संगठन (JCS) मध्यप्रदेश द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं छात्र हितों के प्रति प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला इंदौर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह नियुक्ति जयस छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बघेल जी एवं जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. लोकेश मुजाल्दा जी जयस कार्यकारी अध्यक्ष जीवन ठाकुर जी जयस प्रदेश महासचिव रोहित राणा जी एवं तमाम जयस के वरिष्ठजनों के निर्देशानुसार की गई।
नई कार्यकारिणी में इंदौर जिले के जिला अध्यक्ष पद पर लखन बामनिया को नियुक्त किया गया है। लखन बामनिया मूलतः धार जिले के कुक्षी क्षेत्र के ग्राम अमलाल से आते हैं तथा किसान परिवार से संबंध रखते हैं। साधारण ग्रामीण परिवेश और किसान माता-पिता के संघर्षों के बीच उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से इंदौर जैसे बड़े शहर में आकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का संकल्प लिया और वर्तमान में एलएलबी (LLB) की पढ़ाई कर रहे हैं।
लखन बामनिया लंबे समय से इंदौर में छात्रों के हक और अधिकारों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन की समस्याओं, छात्र हितों, शिक्षा व्यवस्था की खामियों एवं भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ उन्होंने कलेक्टर कार्यालय से लेकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तक अपनी आवाज बुलंद की है। जयस छात्र संगठन के माध्यम से वे लगातार छात्र हितों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इसी संघर्ष, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें जयस छात्र संगठन जिला इंदौर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई जिला कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है, जिनमें —
जिला अध्यक्ष — लखन बामनिया
जिला उपाध्यक्ष — राजा अहीरे
जिला महासचिव — मगन मौर्य
जिला सचिव — आशीष सोलंकी
जिला सोशल मीडिया प्रभारी — सोहन मुबेल
शामिल हैं।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी छात्र अधिकार, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं आदिवासी समाज के हित में मजबूती से कार्य करेगी तथा युवाओं की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेगी।
जयस छात्र संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं छात्र हितों की लड़ाई को और तेज करने का आह्वान किया।
लखन बामनिया
जिला अध्यक्ष
जयस छात्र संगठन, इंदौर

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत