दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला रिपोर्टर
रामपुरा! प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार संगठन सूजन की की समीक्षा एव सांगठनिक कार्यों पर परीचर्चा तथा समीक्षा के लिए रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले गुरुवार शाम को कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक का आयोजन मनासा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री हिमांशु जोशी जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री तरुण बाहेती के मुख्य अतिथि तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया के नेतृत्व में नगर के नाका नंबर दो पर स्थित चेना माता कुशलामाता धर्मशाला के विशाल प्रांगण में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बाहेती ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति गांव, पंचायत और मंडलम स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से नियमित जनसंपर्क और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वहीं विधानसभा प्रभारी श्री हिमांशु जी जोशी ने मंडलम एवं पंचायत संगठन की सक्रियता को संगठन की प्राथमिक आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक मंडलम और पंचायत स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियां लगातार संचालित होना चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित सभी मंडलम अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता, बूथ स्तर की सक्रियता एवं स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर प्रश्न कर विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की वहीं उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस जनों को बधाई भी दी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष विजयराजसिंह चंद्रावत, मनासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सुरेंद्र सोनी, पूर्व महामंत्री मंगेश संघई, जिला पंचायत सदस्य आर. सागर कछावा, मनीष पोरवाल, , मनोरमा मूंदड़ा, कांग्रेस नेता श्री चंद्रशेखर पालीवाल रामप्रसाद कसेरा, श्री मोंटी बना शहर मंडलम अध्यक्ष सुनील गौर, सूरजकरण गुर्जर राधेश्याम गुर्जर इकबाल पठान मानसिंह रावत खेमा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक प्रभारी महेंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया
,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







