चिरायु से मिली नई जिंदगी समीरा और नितिन ने सीएम साय को थैंक यू कार्ड देकर जताया आभार

SHARE:

कमलेश रजक/जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। सुशासन तिहार अंतर्गत आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम करहीबाजार आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चिरायु योजना से लाभान्वित बच्चे समीरा और नितिन ने हेलीपेड पर मुलाक़ात की। उन्होंने योजना के तहत निःशुल्क ईलाज पर मुख़्यमंत्री का आभार जताया और थैंक यू कार्ड भेंट किया। मुख्यमंत्री ने समीरा और नितिन एवं उनके अभिभावको से आत्मीयता से बात की और योजना का लाभ लेकर बेहतर जीवन के लिये शुभकामनायें दीं।
विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पण्डरिया निवासी 6 वर्षीय नितिन पटेल पिता अशोक कुमार पटेल चंद्रकुमारी पटेल एवं ग्राम लच्छनपुर निवासी 9 वर्षीय समीरा जांगड़े पिता जीवन लाल जांगड़े माता मंजू जांगड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलकात कर हृदय से आभार जताया। समीरा जांगड़े पिता जीवन लाल जांगड़े ने बताया कि ईलाज से पहले बेटी समीरा बहुत कमजोर थी।स्कूल आने जाने में हांफने लगती थी। घर में खाना भी कम खाती थी। शिक्षकों ने समीरा का चेकअप कराने की सलाह दी चिरायु की टीम को जानकारी दी। चिरायु टीम ने घर आकर जांच किया और ऑपरेशन की सलाह दी। चिरायु के सहयोग से 14 मई 2025 को एमएमआई रायपुर में ऑपरेशन हुआ। इसी तरह नितिन पटेल का ऑपरेशन 22 नवम्बर 2025 को श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में हुआ।जीवन लाल ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए जो इलाज लाखों का खर्च होने के कारण सपना बन चुका था, उसे चिरायु योजना ने बेहद आसान और सुलभ बना दिया है। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह विशेष सचिव रजत बंसल कलेक्टर कुलदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment