दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ
बिलासपुर // दिनांक 22/5/2026 को बिलासपुर पुलिस कॉलोनी निलयम तिफरा में पुलिस परिवार हेतु सामुदायिक भवन निर्माण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस भूमि पूजन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निलयम कॉलोनी में निवासरत परिवार से समय समय पर रूबरू होने पहुंचे थे और देखे की परिवार के सदस्यों के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करने हेतु व्यवस्था नहीं, और अपने प्रयासों से जिला कलेक्टर महोदय डीएमएफ/सीएसआर मद से सामूदायिक भवन स्वीकृत कराया गया, जिस हेतु विधिवत् प्रक्रिया पश्चात आज भूमि पूजन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, डीएसपी लाइन मंजूलता केरकेट्टा , एसडीओ पीडब्ल्यूडी आदित्य ग्रोवर, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता,सब इंजीनियर कुंजाम के साथ पुलिस परिवार के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे महिला एवं बच्चें उपस्थित रहे जो भूमि पूजन में शामिल हुए। सामुदायिक भवन पाकर सभी परिवार वालों में खुशी और उत्साह नजर आया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का धन्यवाद दिए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







