बलौदाबाजार में लगातार हो रही आगजनी की घटनाएं अत्यंत

SHARE:

चिंताजनक हैं लक्ष्मी साहू
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
आज लवन रोड स्थित प्रतिष्ठित किराना व्यापारी श्री विनोद अगिचाई जी की दुकान में भीषण आग लगने से लगभग पाँच करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। दुखद विषय यह है कि आज भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से पहुँची, जिसके कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका और नुकसान बढ़ गया।
बलौदाबाजार जैसे तेजी से विकसित हो रहे नगर में आज भी फायर ब्रिगेड व्यवस्था का शहर से बाहर संचालित होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। व्यापारियों, सरकारी कार्यालयों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए नगर में स्थायी फायर स्टेशन एवं पर्याप्त फायर ब्रिगेड व्यवस्था अत्यंत आवश्यक हो चुकी है।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू एवं समस्त व्यापारी वर्ग में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है। लक्ष्मी साहू ने
प्रशासन से मांग है कि तत्काल बलौदाबाजार नगर में आधुनिक फायर स्टेशन की स्थापना कर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में जन-धन की हानि को रोका जा सके।
क्या प्रशासन किसी बड़े आंदोलन या और बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment