रिपोर्ट धीरज वाघेला थांदला
कलेक्टर ने भरे मच से कहा कि अच्छे कार्य को देखते हुए सरपंच भारत कटरा का राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मान किया गया है
धरती आबा योजना अंतर्गत संचालित “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले अभियान”के तहत थांदला विकासखंड के ग्राम उदयपुरिया में संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया कलेक्टर ने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है कलेक्टर महोदय ने कहा कि आपके सरपंच साहब राष्ट्रपति से मिलकर आए हैं इस गांव का नाम ऑलरेडी रोशन किया गया है उदयपुरिया के लोग एक दूसरे की मदद करते हैं यह तभी पॉसिबल हुआ कि आप लोग एक दूसरे की मदद करते हैं एक दूसरे से अच्छा व्यवहार रखते हैं कलेक्टर ने कहा कि इस मच से में पूरे जिले में यही संदेश देना चाहूंगा कि ग्राम पंचायत उदयपुरिया में जैसी शांति व्यवहार भाईचारा है ऐसा जिले के सभी गांव में हो जाए तो हमारा जिला बहुत आगे जा सकता है कलेक्टर ने कहा कि आप सभी अपने बच्चों को सिखाओ के जल्दी शादी ना करें और शिक्षा हासिल करें जिससे बड़े अधिकारी बने और अपने गांव शहर का नाम रोशन करें कलेक्टर ने कहा कि हम भी छोटे से गांव से पढ़ लिख कर आज आपके झाबुआ जिले में आए हैं झाबुआ जिले में आकर हमें बहुत अच्छा लगा उन्होंने सभी बुजुर्गों एवं पात्र नागरिकों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत एक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्राम सरपंच भारत कटारा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं ग्राम के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुप्रिया बिसेन, तहसीलदार थांदला सुखदेव डावर जनपद सीओ देवेंद्र बडरीया उदयपुरिया पंचायत के सचिव मसुल वसुनिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







