अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सोनभद्र । अवादा फाउंडेशन द्वारा जनपद सोनभद्र के खोड़ेला एवं चिचलिक गांवों में 7 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में किया गया। यह समर कैंप प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। समर कैंप के प्रथम दिवस ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, श्री गणेश वंदना, मंत्रोच्चारण, प्रार्थना एवं गायत्री मंत्र के साथ हुई। इसके पश्चात बच्चों द्वारा योग, पीटी, श्लोक पाठ, नृत्य, खेल गतिविधियाँ एवं विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियाँ उत्साहपूर्वक प्रस्तुत की गईं।
दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने पूरे अनुशासन एवं ऊर्जा के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया, वहीं अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। समर कैंप के प्रथम दिवस बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना एवं रचनात्मक प्रतिभा का विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर चिचलिक विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा कौशल्या देवी, गंगाधर, शुकालू यादव, धीरेन्द्र, अमरावती (आशा सहयोगिनी) सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। अवादा फाउंडेशन की ओर से महेश कुमार माथुर, निखिल उत्तम, दीपशिखा श्रीवास्तव, शीलू द्विवेदी, राहुल सिंह पटेल, विश्वजीत, अमित, शशि शंकर मिश्रा एवं जितेश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतू पटवारी ने अपने संदेश में कहा कि, “बच्चों का समग्र विकास केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता एवं सकारात्मक सोच विकसित करना भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ अवादा फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इस समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह बच्चों को सीखने, खेलने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सकारात्मक मंच प्रदान करेगा। अवादा फाउंडेशन सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।”
अवादा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह समर कैंप ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुशासन, रचनात्मकता एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। समर कैंप के प्रथम दिवस की सफलता से बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







