तेज आंधी-तूफान से रेणुकूट में भारी नुकसान, टिनशेड उड़े और पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रेणुकूट। स्थानीय नगर क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और तूफान के साथ उठी धूल भरी हवाओं ने पूरे नगर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। कुछ ही देर चली तेज आंधी ने नगर के कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया। कई घरों और दुकानों में लगे टिनशेड तेज हवा के कारण उखड़कर दूर जा गिरे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
आंधी के दौरान चारों ओर धूल का गुबार छा गया, जिससे लोगों को दिन में ही अंधेरा जैसा महसूस होने लगा। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूल के कारण दृश्यता कम हो गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। नगर के विभिन्न हिस्सों में कई पेड़ भी धराशायी हो गए। पेड़ों के सड़क पर गिर जाने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। कई जगहों पर बिजली के तारों के ऊपर डालियां गिरने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों और दुकानों के शटर बंद कर सुरक्षित स्थानों पर छिपने को मजबूर हो गए। मुर्धवा मोड़ स्थित रिलायंस ट्रेंड्स के शोरूम के बाहर लगा बड़ा लोगो नेम बोर्ड भी तेज हवा की चपेट में आकर उखड़ गया और दूर जा गिरा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। आंधी-तूफान थमने के बाद लोग घरों और दुकानों से बाहर निकले और नुकसान का जायजा लिया,स्थानीय प्रशासन एवं नगरवासियों द्वारा रास्तों पर गिरे पेड़ों और टूटे टिनशेड को हटाने का कार्य शुरू कराया गया ताकि यातायात सामान्य हो सके। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर दी, लेकिन तेज आंधी ने नगर में काफी नुकसान भी पहुंचाया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत