तावडू 21 मई-नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
तावडू शहर सौन्दर्यकरण को लेकर उपमंडल अधिकारी नागरिक तावडू जितेंद्र गर्ग ने वीरवार को अपने कार्यालय पर स्थानीय अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में तावडू सौन्दर्यकरण और सड़क सुरक्षा व सुरक्षित वाहन नीति को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। उपमंडलाधीश ने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के आदेश दिए।
तावडू उपमंडलाधीश जितेंद्र गर्ग ने कहा कि तावडू सौन्दर्यकरण में कोई कमी नही छोड़ी जाएगी। इसमें किसी भी अधिकारी की लापरवाही को बर्दास्त नही किया जाएगा। उपमंडलाधीश ने बताया कि अब एक अभियान चलाकर शहर के मुख्य बाजार , मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। नालो की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क के साथ लगे अवैध खोखो को हटाया जाएगा। उसमे लगे बिजली कनेक्शन को भी काटा जाएगा। उन्होंने बताया शहर में किसी तरह का अतिक्रमण बर्दास्त नही किया जाएगा। अगर किसी कब्जाधारी ने विरोध किया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तावडू पटौदी चौक पर बने पुराने पुलिस नाका भवन हो हटाकर चौक का चौडीकरण किया जाएगा। वही शिविर के खुले पड़े मैनहाल को की ढकने का काम किया जाएगा। इस सभी कार्य को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिए गए है। वही शहर में जहा जहा बिजली के तार नंगे है उनको ठीक करने और जो बिजली ट्रांसफार्म नीचे है उन्हें ऊँचा करने के लिए भी तावडू बिजली के एसडीओ को आदेश जारी किए गए है ताकि कोई हादसा न हो। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को उक्त सभी कार्य एक सप्ताह के दौरान पूरा करने को कहा गया है। उपमंडलाधीश जितेंद्र गर्ग ने यह भी बताया कि एक सप्ताह बाद बिजली के कारण, खुले पेज मैनहाल के कारण या अन्य किसी की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो धारा 163 के तहत संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस बैठक में नगरपालिका सचिव मोहित हुड्डा, तावडू बिजली बोर्ड एसडीओ ब्रह्मप्रकाश, पीडब्लूडी एसडीओ तपेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







