हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में दुष्कर्म आरोपी फिरोज को 16 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपी अरविन्द कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी अरविन्द कुमार वर्मा निवासी धर्मेश्वर बाबा को बांदा मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।बता दें कि नाबालिग 11 अप्रैल को कोटेदार के यहां से राशन लेकर घर आ रही थी। तभी दो युवक उसे बाइक में बैठा कर ले गए थे।12 अप्रैल को नाबालिग बदहवास हालत में तड़के घर पहुंच कर मां को आपबीती बताई थी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी, आरक्षी अमित कुमार व दिलीप कुमार शामिल रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







