स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में बैठक हाल की व्यवस्था नहीं होने से नाराज़ सभी सभासद गुरुवार को धरने पर बैठ गए

SHARE:

संवाददाता अशोक पाण्डे गड़वार रसर बलिया
रतसर (बलिया), गुरुवार।
सभासदों ने दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय की बिजली सप्लाई काट दी और कार्यालय के सामने तेज धूप में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक नगर पंचायत का कामकाज पूरी तरह बाधित रहा।
धरना दे रहे सभासदों को मनाने के लिए बड़े बाबू संजय सिंह तथा लेखपाल प्रदीप कुमार पाण्डेय ने काफी प्रयास किया और आश्वासन भी दिया, लेकिन सभासद अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में प्रेस को पत्रक सौंपने के बाद लगभग डेढ़ बजे धरना समाप्त किया गया।
धरना प्रदर्शन में गोविंदा सिंह, प्रिंस सिंह, इस्तखार अहमद, सद्दाब अहमद, अरशद नवाज, अशोक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, शिवलाल गोंड, नीरज राजभर, मनोज गोंड, सर्वजीत राजभर, अजय राजभर, प्रिंस कुमार तथा संजय सिंह सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत