कानपुर देहात में वांछित वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा जेल

SHARE:

केसरीया हिंदुस्तान
मोहित कुमार

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान बनीपारा महाराज गांव निवासी सतीश उर्फ पाले के रूप में हुई है
रूरा।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम
व वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान बनीपारा महाराज गांव निवासी सतीश उर्फ पाले के
रूप में हुई है।सतीश उर्फ पाले के खिलाफ रूरा थाने में वर्ष 2021 में धारा 304,323,504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।न्यायालय द्वारा लगातार समन भेजे जाने के बाबजूद भी वह पेशी पर हाजिर नहीं हो रहा था।जिसके बाद न्यायालय के उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।पुलिस टीम लगातार आरोपी
की तलाश में जुटी हुई थी।बुधवार को एस आई जितेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत