केसरीया हिंदुस्तान
मोहित कुमार
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा सिमरामऊ गांव में बीती बुधवार की देर रात एक तेज रप्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी।हादसे में घर में सो रहे
परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए और मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा सिमरामऊ गांव में बीती बुधवार की देर रात एक तेज रप्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी।हादसे में घर में सो रहे परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए और मकान का हिस्सा
भी क्षतिग्रस्त हो गया।मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सक्सेना परिवार के सदस्य रात्रि में घर के बाहर विश्राम कर रहे थे तभी एक तेज रप्तार नई बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे मकान में जा घुसी।घायलों में संजय सक्सेना,राजन सक्सेना,आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन देवी,शिवम् सक्सेना
और नीतू सक्सेना शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल रूरा सीएचसी भेजा।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।ग्रामीणों के
मुताबिक बोलेरो गांव में एक मुस्लिम परिवार में शादी समारोह में आई थी
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।आरोप है कि चालक शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







