ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध करना सही है लेकिन दुकान बंद करके विरोध करने के बजाय दुकान खुली रखकर रचनात्मक विरोध करना भी एक विकल्प है

SHARE:

अमित तिवारी ब्यूरो बस्ती

बस्ती। यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन (uwpa)ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध करते हैं लेकिन आज दवा की दुकान की हो रही बंदी का भी विरोध करते हैं यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में शामिल डॉक्टर पी एस पाठक ने स्पष्ट किया है कि आज के दिन केमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा की जा रही दवा की दुकान बंदी के आह्वान का विरोध करते हैं एवं यूनाइटेड वेलफेयर एसोसिएशन के सभी फार्मेसिस्ट साथियों एवं उनकी दुकानों को निर्देशित किया गया है की सभी पूर्णकालिक दुकान खुला रखेंगे एवं ऑनलाइन दवा विक्रेता का विरोध हाथ में काली पट्टी बांध के विरोध दर्ज करेंगे लेकिन दवाओ के ऑनलाइन विक्री से उनकी डुप्लीकेशन व उनकी स्टोरेज तथा उनके उपयोग एवं सावधानियां और एडवांस ड्रग रिएक्शन के बारे में मरीज को अवगत कराना ऑनलाइन माध्यम से नामुमकिन है जो कि मरीज के लिए बहुत ही हानिकारक है और जानलेवा भी साबित हो सकता है आपके माध्यम से सरकार से कहना चाहते हैं कि ऑनलाइन दवाओ के विक्रय पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए जिसका विरोध एआईओसीडी ने आज सभी अपनी दवा की दुकानों को बंद कर रहे हैं चुकी दवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत आता है और इसमें उत्पन्न दायित्व कि हम सब फार्मासिस्ट समझते हैं जनता को दवाई की उपलब्धता बनाए रखना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है ( uwpa) ने कहा हमारी पहली प्राथमिकता रोगियों और सामान्य जनता के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा से जुड़ी दवा आपूर्ति सुनिश्चित करना है किसी भी विवाद या आंदोलन के बीच दवा दुकानों को खुला रखना आवश्यक है ताकि आवश्यक दवाएं समय पर मरीज को उपलब्ध हो जिससे कि मरीज की जान जाने का जोखिम दवा की कमी के कारण ना बने जैसे हमारे सभी यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट संगठन के फार्मेसी साथी पहले भी कोविड काल में करके दिखाया है जिस समय सभी लोग अपना काम धाम छोड़कर के घरों में बैठे थे और कुछ डॉक्टरों ने भी अस्पताल व क्लीनिक जाना बंद कर दिया था उस समय पर हमारे सभी फार्मासिस्ट साथियों ने दवा की दुकान तथा क्लिनिक खुला रख करके जनता की हर तरीके से सेवा की और आज इस दवा की दुकान बंदी पर सभी फार्मासिस्ट साथियों से आज के लिए विशेष आवाहन किया गया है कि अपनी अपनी दवा की दुकान नियमित समय तक अवश्य ही खोलें मरीज के लिए हर संभव प्रयास करें और उनकी दवाइयां उपलब्ध कराए

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत