दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
चौक महराजगंज। आगामी त्योहार बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चौक थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी निचलौल अनरुद्ध कुमार ने बताया की बकरीद का त्यौहार शांति पूर्वक बनाना चाहिए त्योहार त्याग बलिदान का त्यौहार है और इसमें सूअर पालने वाले ध्यान दे की 27, 28, और 29 तारीख तक सूअर बाहर न निकले दे और बकरीद के दिन कोई भी व्यक्ति फोटो और वीडियोग्राफी ना करें और नहीं तो कोई भी दिक्कत आई तो उनके ऊपर कार्रवाई होगी इसको ध्यान में रखते हुए कोई भी वीडियो ग्राफी ना करें नमाज सुबह 7:00 बजे पढ़ा जाता है जो सड़क पर ना नमाज पढ़े एसडीएम निचलौल ने बताया कि कोई भी विवाद ना हो शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाया जाए अगर कहीं से कोई विवाद होती है तो 112 नंबर डायलकर पुलिस को सूचना दें इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकार निचलौल व उपजिलाधिकारी निचलौल की उपस्थिति में पीस कमेटी सम्पन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही लोगों से शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







