पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।
महराजगंज । जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जन-सुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। इस दौरान फरियादियों ने विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत में लापरवाही न बरती जाए।
इसके साथ ही महोदय द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई व्यवस्था एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए, ताकि पीड़ित एवं शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से थाने से पुलिस कार्यालय तक न आना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही त्वरित न्याय एवं सहायता मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और शिकायतों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment