केसरीया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस के तत्वावधान में स्थानीय आम्बेडकर चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रुप में मनाई गई।
कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस की उपस्थिति में आयोजित हुआ। प्रारंभ में विधायक दिनेश जैन बोस, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बगाना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण बुरड़, जिला उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया, लाला सुमन सोनगरा ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधायक दिनेश जैन बोस ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संचार क्रांति के प्रणेता देश की एकता एवं अखण्डता के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राजीव गांधी युगदृष्टा, आधुनिक भारत के निर्माता थे। संचार क्रांति के जनक जिन्होने देश को 21 वीं सदी में ले जाने का संकल्प लेकर जो सपना देखा था उसको साकार करने का ऐतिहासिक कार्य यू.पी.ए. शासन ने किया। हमें उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर उनकी महान विरासत हमेशा स्मरण रखना है। इस अवसर पर पार्षदगण रईस कुरेशी, जाकिर मंसूरी, इकबाल नागोरी, बाबा नागोरी,राहुल सोलंकी, कृष्णा शर्मा, संतोष गोसर, दिनेश बारौट,आत्माराम परमार, शैलेन्द्र जोशी, दिनेश बघेल, लाला सुमन सोनगरा, मुकेश पुरी, प्रतापसिंह आमडी, मोहन परमार नेता, नरेंद्र परमार, शकील पाकीजा,सोनू जाट, विवेक जालंद्रा, सत्यम गेहलोत, ईश्वर अजमेरिया, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल आंचलिया ने किया। आभार राहुल सोलंकी ने माना।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







