ऑनलाइन दवा के बिक्री के विरोध में रही दुकानें बंद, दवा लेने पहुंचे मरीज बंद मिलने पर निराश होकर लोटे

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह । ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को अंबाह शहर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिवसीय हड़ताल की। हड़ताल के चलते मुख्य बाजार, सदर बाजार, अस्पताल मार्ग और पोरसा रोड सहित अधिकांश क्षेत्रों में मेडिकल दुकानें बंद रहीं। इससे दवा लेने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ी। मेडिकल विक्रेताओं ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी पर सख्त नियम लागू करने की है। उनका कहना है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना डॉक्टर की पर्ची की सही जांच के दवाइयां बेच रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल क्षेत्र में दो मेडिकल स्टोर खुले रखे गए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत