केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार, वन मण्डल अधिकारी धार श्री विजयानंथम टी. आर. के कुशल मार्गदर्शन में धार वन मंडल अंतर्गत गत दिवस प्राप्त मुखबिर की सटीक सूचना पर रात्रि 01.30 बजे एक बड़ी छापामार कार्यवाही को की गई।
वन परिक्षेत्र अधिकारी मांडव श्री सचिन सयदे द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि मुखबिर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वन अमले को तत्काल सक्रिय कर देर रात घटना स्थल पर रवाना किया गया था। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीथमपुर में टंट्या मामा भील चौराहे पर स्थित इंडोबोरेक्स कम्पनी के नीचे, वन कक्ष क्रमांक 480 में अवैध उत्खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन एवं एक बिना नम्बर के डम्पर वाहन को रंगे हाथों पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर ही दोनों वाहनों को राजसात व जप्ती की कार्यवाही के तहत अपने नियंत्रण में ले लिया।
जप्त किये गये वाहन मालिक का नाम माहुल सिगार (निवासी अकोलिया) तथा वाहन चालक का नाम माहुल पिता गमरिया (निवासी मेरती, बाग) है। जप्त किए गए दोनों वाहनों का अनुमानित मूल्य लगभग 8 लाख रुपये आंका गया है।
उक्त दोनों वाहनों को जप्त कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वैधानिक प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की दण्डात्मक कार्यवाही प्रचलन में है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन और खनिज माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त व निरंतर गश्त और कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।
इस सफलतापूर्वक संचालित की गई रात्रि कालीन कार्यवाही में वन स्टाफ के श्री संतोष कुमार उपाध्याय (कार्यवाहक वनपाल), श्री रितेष त्रिवेदी (वन रक्षक), श्री जीतेन्द्र चौधरी (वन रक्षक), श्री रघुनाथ सिंह सौलंकी (वन रक्षक, परिक्षेत्र मांडव) तथा पीथमपुर पुलिस बल का अत्यंत सराहनीय एवं उल्लेखनीय योगदान रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







