चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद जगदगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और विकास की कामना की

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/चिरमिरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज एमसीबी जिले के चिरमिरी में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने प्रख्यात संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें देश के महान संत के सान्निध्य में भगवान श्रीराम की कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामकथा समाज को सद्भाव, संस्कार और मानवता का संदेश देती है।
श्रीराम कथा महोत्सव में हजारों श्रद्धालु रामकथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने अमृतमय प्रवचनों में भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, मानवता और जीवन मूल्यों से जुड़े गूढ़ प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत