तेज़तर्रार दरोगा नरेंद्र भड़ाना को मिली बड़गांव थाने की कमान- चार्ज सम्भाला-अपराधियों में मचा खौफ

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान संवाददाता चन्द किरण पत्रकार

सहारनपुर: पुलिस कप्तान अभिनन्दन के नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है- तेज़तर्रार और कड़क कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र भड़ाना को थाना बड़गांव की कमान सौंपी गई है- शेखपुरा चौकी इंचार्ज रहते हुए नरेंद्र भड़ाना ने जिस सक्रियता और सख्ती से अपराधियों पर शिकंजा कसा, उसी का परिणाम है कि अब उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है- थाना बड़गांव प्रभारी का पद संभालते ही नरेंद्र भड़ाना ने साफ संदेश दे दिया कि बड़गांव क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी- उन्होंने दो टूक कहा कि अपराध, गुंडागर्दी, अवैध कारोबार और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी- क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनता का विश्वास कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी- नई तैनाती के बाद अपराध जगत में हलचल तेज मानी जा रही है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment