बांदा । भूरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत केन जल आरती स्थल पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में केन जल महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन मंगलवार की शाम संपन्न हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ केन मां की आरती उतारी और शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि लगातार अवैध खनन को लेकर शिकायतें की जा रही हैं लेकिन यहां की जिम्मेदार अधिकारियों के मिली भगत से अवैध खनन कराया जाता है जिससे आज वर्तमान समय में बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि लगातार बड़े-बड़े कंस्ट्रक्शन हो रहे हैं इस दौरान भारी मात्रा में पेड़ काटे जाते हैं लेकिन पौधे लगाए नहीं जाते सिर्फ कागजों में पौधे लगाए जाते हैं जिसके वजह से आज भीषण गर्मी का साधना करना पड़ रहा है और नदियों में भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से नदियों का सीना चीर जा रहा है और भारी मात्रा में बालू निकल जा रही है जिससे नदी का जलस्तर लगातार गिर रहा है और नदी से ही बालू के साथ काफी मात्रा में पानी भी निकलता है जिसके वजह से आज नदी का जलस्तर गिर रहा है इस दौरान एक श्रद्धालु सौरभ सैनी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया और सभी लोगों ने उनको शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस मौके पर श्रद्धालुओं ने केन नदी के जल स्तर पर गहरी चिंता जताई, मौके पर मौजूद समिति के जिलाध्यक्ष एवं गंगा समग्र के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज नदियों का अस्तित्व खतरे में है, नदियों की जलधार अवैध खनन से प्रभावित हो रही है और धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है जिसके जिम्मेदार जिले के वरिष्ठ अधिकारी लोग हैं क्योंकि जिम्मेदार जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सांठ गांठ कर अवैध खनन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे और जिसका नतीजा नदियों को चुकाना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से मांग की है कि नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाए और अवैध खनन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता गुप्ता जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला जिला शाह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला अध्यक्ष खाटू श्याम सेवा मंडल वीरेंद्र गुप्ता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया हिमांशु गुप्ता लोहा सिंह गौरव वर्मा सौरभ सैनी गौरव सैनी नीरज सुधांशु वर्मा सहदेव वर्मा साजन राज वर्मा बिजनेस कृष्ण कुमार पंकज विकास लव कुश प्रजापति अमित युवराज सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







