कानपुर : टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1400 लीटर डीजल-पेट्रोल के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 3 फरार

SHARE:

केसरीया हिंदुस्तान
मोहित कुमार

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर नगर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध शाखा की स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना सचेंडी क्षेत्र में टैंकरों से तेल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर नगर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध शाखा की स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर
थाना सचेंडी क्षेत्र में टैंकरों से तेल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी का ईंधन और वाहनों सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अन्य अभियुक्त अंधेरे का
फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। प्राप्त विवरण के अनुसार, 19 मई 2026 को थाना सचेंडी क्षेत्र के पास मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग टैंकरों से तेल चोरी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस बल ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के
दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को दबोच लिया और कुछ पिपिया डीजल बरामद किया, जबकि एक टैंकर और 3 अन्य लोग वहां से भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने श्याम चौहान होटल के पीछे दबिश दी, जहां से डीजल से भरे 2 ड्रम, 1 आधा भरा ड्रम और कई भरी व
खाली पिपिया समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए। साथ ही मौके से 2 और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना सचेंडी पर मुकदमा संख्या 200/2026 पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे डीजल और पेट्रोल डिपो से निकलने वाले टैंकरों की कुंडी उचकाकर, पाइप डालकर डीजल चोरी करते थे। प्रत्येक टैंकर से
दो-तीन पिपिया डीजल निकालकर उसे छोटे वाहनों और वैन के जरिए श्याम चौहान होटल के पीछे इकट्ठा करते थे। बाद में इस चोरी के ईंधन को अलग-अलग जगहों पर कम दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विवेक पाल पुत्र कन्हैया लाल
निवासी भौतीखेड़ा थाना सचेंडी, नारायण सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी कपली गंगागंज थाना पनकी और रोहित सोनकर पुत्र मानसिंह निवासी पीएसआइटी हरिजन कालोनी थाना सचेंडी कानपुर नगर शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, मौके से भागे अभियुक्तों में विवेक पाण्डे पुत्र शंकर बाबू पाण्डे, जीतू चन्देल और गोपी चौहान शामिल हैं, जिनकी
तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान लगभग 1400 लीटर डीजल और पेट्रोल बरामद किया है, जिसमें 2 ड्रम पूरे भरे, 1 ड्रम आधा भरा और 20 भरी हुई पिपिया शामिल हैं। इसके अलावा 1 ड्रम और 14 पिपिया खाली, एक सफेद रंग की ओमनी वैन, एक लोडरनुमा ऑटो, एक नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, 1 डीजल निकालने की मशीन और पाइप आदि उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में
अपराध शाखा के प्रभारी स्वाट टीम मनीष कुमार, सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक मंजेश कुमार, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक राहुल कुमार सहित हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, शहबाज खान, अभय सिंह, शैलेंद्र यादव और कांस्टेबल अनुराग तोमर, रुपक खोखर, अंकित कुमार, सत्यवीर अवाना व अजीत सिंह शामिल रहे। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के उच्च अधिकारियों ने इस कामयाबी पर पूरी टीम की पीठ थपथपाई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई