दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु डायल-112 सेवा लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुरैना जिले के थाना अम्बाह क्षेत्रांतर्गत नगर पालिका चुंगी मुरैना रोड पर दो मोटर साइकिलों की आपसी भिड़ंत में 02 व्यक्ति घायल हो गए। उक्त घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दिनांक 19.05.2026 को दोपहर 01:00 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना अम्बाह क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल सहायता हेतु रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1365 संजीव गौतम एवं पायलेट शशिकांत मौके पर पहुँचे तथा देखा कि सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल अवस्था में मिलें।
डायल-112 जवानों द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर वाहन की मदद से सिविल अस्पताल अम्बाह पहुँचाकर भर्ती करवाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। डायल 112 की सहायता से घायल को समय पर उपचार मिल सका।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







