राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी आज दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति द्वारा संचालित निशुल्क प्याऊ सेवा का अवलोकन किया। समिति पिछले 19 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध करा रही है।
इस दौरान राज्यमंत्री श्री लोधी ने स्वयं यात्रियों को पानी पिलाकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई तथा समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और “मानव सेवा ही माधव सेवा है” की भावना समाज को नई प्रेरणा देती है, उन्होंने समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों को इस निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







