एसपी साईकृष्णा थोटा के मार्गदर्शन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपियों को भेजा जेल
केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक 9179289602
केसला/नर्मदापुरम हत्या के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर केसला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री साईकृष्णा थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन एवं एसडीओपी इटारसी श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को धरदबोचा।
क्या है मामला
ग्राम सहेली में 26 अप्रैल 2026 को दो पक्षों के बीच सीमा लांझीवार और उसके पति राजेश लांझीवार के विवाद को सुलझाने के लिए बैठक चल रही थी। सीमा और राजेश का वर्ष 2020 में जातिगत रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। 26 अप्रैल को सीमा के पिता पदम सिंह नागवंशी अपने पुत्र नरेन्द्र, योगेन्द्र व अन्य लोगों के साथ ग्राम सहेली पहुंचे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।
इस घटना में राजेश की मां रामरती बाई लांजीवार उम्र 58 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए डॉ. दयाल अस्पताल इटारसी में भर्ती कराया गया, जहां 4 मई 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। पीएम रिपोर्ट में मारपीट से आई चोटों के कारण मृत्यु होना पाए जाने पर पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद थाना प्रभारी मदन पवार ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 17 मई 2026 को जीआरपी से सेवानिवृत्त सउनि पदम सिंह पिता छोटेलाल नागवंशी उम्र 65 साल, योगेन्द्र पिता पदम सिंह उम्र 32 साल, नरेन्द्र पिता पदम सिंह उम्र 37 साल एवं सीमा पति राजेश लांझीवार उम्र 35 साल, सभी निवासी पुरानी इटारसी को गिरफ्तार कर लिया।
आज 18 मई को सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय इटारसी में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने के बाद उन्हें जिला जेल नर्मदापुरम भेज दिया गया।
टीम का सराहनीय कार्य
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मदन पवार के नेतृत्व में सउनि हुकम सिंह यादव, सउनि कमलेश कवड़े, प्र.आर. युयुत्स यादव, म.प्र.आर. बबीता परते, वरिष्ठ आर. अमित राय, आर. राहुल, आर. विजय धुर्वे, आर. अनुज राजपूत, म.आर. भारती गारवे एवं चालक प्र.आर. उमेश रघुवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। केसला पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री साईकृष्णा थोटा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







