जिला भाजपा अध्यक्ष का 7 दिनों में नोटिस का जवाब देने का आदेश
केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- एक बड़े राजनैतिक घटनाक्रम के तहत जुन्नारदेव नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी को जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। इस नोटिस में उनके गैर मर्यादित व अनुशासनहीनता एवं सार्वजनिक आचरण से जुड़े विषयों पर 7 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब देने को कहा गया है। जिला शहर मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा के विक्रम सोनी के द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया गया कि मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर जिला भाजपा अध्यक्ष ने यह कारण बताओ नोटिस जारी किया
प्रेस विज्ञप्ति को लेकर अधिकारियों में गजब का उत्साह!
नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी को जिला भाजपा अध्यक्ष के द्वारा दिए गए कारण बताओं नोटिस की प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया के विभिन्न समूह में देखने को मिल रही थी। लेकिन यहां पर यह एक अलग ही चीज देखने को मिली कि जब यह प्रेस विज्ञप्ति को शासकीय अधिकारी और कर्मचारी कुछ अपने करीबी लोगों को फॉरवर्ड करते है। इस नोटिस के जारी हो जाने के तुरंत बाद से ही जुन्नारदेव की शांत राजनेंतिक हवाओं में एक नया तूफान आ गया है। जिला भाजपा के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस कारण बताओं नोटिस के जारी करने का कोई स्पष्ट कारण न बताते हुए उनका अमर्यादित आचरण एवं व्यवहार सहित गंभीर शिकायतों का उल्लेख किया गया है। यहां उसको लेकर और भी कई गरम चचाएँ हैं कि जुन्नारदेव नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष के कुछ ऑडियो वीडियो को भी इस कारण बताओं नोटिस के जारी होने का कथित तौर पर कारण देखे गए। माना जा रहा है कि नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी की कार्यप्राणली को लेकर कुछ शासकीय कर्मचारी भी खासे बेचैन थे।आज भाजपा के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिए जाने के बाद से यही शासकीय कर्मचारी खासै उत्साहित देखे गए और भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति को अपने करीबी लोगों को फॉरवर्ड कर खुशी मनाते देखे गए भाजपा के अंदर खाने से प्राप्त खबरों के मुताबिक इसी हफ्ते भाजपा एक बड़ा निर्णय लेते हुए मंडल अध्यक्ष के पद से विवेक चंद्रवंशी को पृथक कर सकती है और उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







