हादसे रोकने के लिए चलेगा वृहद आंदोलन तपोभूमि में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। खूनी हाईवे में डिवाइडर एंव चौड़ीकरण की मांग को लेकर हुई बैठक में कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वृहद आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए हाईवे किनारे बसे गांवो के ग्रामीणो प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के लिए सदर अस्पताल में दो से अधिक सर्जन तैनात करने की मांग की जाएगी।
सोमवार को कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण के विरक्त आश्रम में नेशनल हाईवे 34 में आए दिन हो रहे भीषण हादसो को रोकने को लेकर आंदोलन चलाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजनैतिक दलों की सीमाओं को लांघकर लोग एकत्र हुए और अपने-अपने सुझाव रखें। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस खूनी हाईवे में डिवाइडर बनाने के साथ चौड़ीकरण की मांग को लेकर वृहद आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन में हाईवे किनारे बसे गांवो के ग्रामीणों प्रधानों को भी शामिल किया जाएगा साथ ही हादसे में घायलों के समुचित उपचार के लिए सदर अस्पताल में दो से अधिक सर्जन तैनात करने की मांग शासन प्रशासन से की जाएगी। बैठक में रविंद्र कुमार भारतवंशी, देव सिंह, रणवीर सिंह लाला, अभ्भू सिंह, हेमू गुप्ता, चंदू कबाडी, विक्की मिश्रा, श्याम जी गुप्ता, अशोक निषाद गुरु, नैतिक सोनी, अमन धुरिया, आदर्श तिवारी, संत दयाल आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत