पत्रकार से बदसलूकी पर भड़का आक्रोश, दोषी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग

SHARE:

शशि भूषण दुबे कंचनीय/ मोहम्मद अमीन शेख

हलिया (मीरजापुर) विकास खंड हलिया के प्राथमिक विद्यालय मगरबिला में समाचार कवरेज करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा कथित अभद्रता, अपशब्दों के प्रयोग एवं धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। घटना को लेकर क्षेत्रीय पत्रकारों ने इसे निष्पक्ष पत्रकारिता पर हमला बताते हुए दोषी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध जांच कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बताया गया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) व्यवस्था एवं विद्यालय संचालन में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों की पड़ताल एवं समाचार संकलन के उद्देश्य से एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे प्राथमिक विद्यालय मगरगिला पहुंचे थे। आरोप है कि कवरेज के दौरान प्रधानाध्यापक ने पत्रकार से आक्रोशित होकर तीखी एवं अमर्यादित भाषा में बातचीत की।
इतना ही नहीं, पत्रकार को कथित रूप से फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई तथा वीडियो बना रहे पत्रकार के हाथ से मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया। घटना का वीडियो मोबाइल में कैद हो गया है। जिसमें प्रधानाध्यापक का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कही जाने वाली पत्रकारिता पर इस प्रकार का आघात अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज के वास्तविक मुद्दों को उजागर करने वाले पत्रकार यदि भय और दबाव में काम करने को विवश होंगे तो निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होगी, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।पीड़ित पत्रकार ने मामले की नामजद तहरीर हलिया थाने में देते हुए जिलााधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी हलिया को भी लिखित शिकायत प्रेषित कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्रीय पत्रकारों ने कहा कि विद्यालयों में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करना मीडिया का दायित्व है और इस प्रकार की घटनाएं पत्रकारों का मनोबल तोड़ने का प्रयास हैं। पत्रकारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है, जिससे पत्रकारों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कार्यशैली सुरक्षित रह सके तथा शैक्षणिक संस्थानों में पारदर्शिता बनी रहे। उक्त समाचार कवरेज शशि भूषण दुबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत