बैगा परिवारों के बीच पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, तेंदूपत्ता बांधने का लिया अनुभव

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सोमवार को सिंगरौली जिले के ग्राम बेलवानी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बैगा समुदाय के परिवारों के बीच समय बिताया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर तेंदूपत्ता बांधने के कार्य का अनुभव भी लिया।सांसद डॉ. मिश्रा ने बैगा परिवारों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, जरूरतों एवं स्थानीय मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि बैगा समाज सहित समस्त जनजातीय समुदायों की संस्कृति, परंपरा और आजीविका हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment