संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। भूलगांव लाखन बाबा से मोगावा रोड तक लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क और नदी पर निर्माणाधीन पुल भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल में उपयोग की जा रही बालू, रेत और एमसेंट की गुणवत्ता बेहद खराब है तथा निर्माण कार्य में रेत की जगह धूल मिली सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे भविष्य में पुल और सड़क की मजबूती पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा लागत बचाने के लिए निम्न गुणवत्ता की सामग्री उपयोग की जा रही है, वहीं संबंधित विभागीय अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने तथा गुणवत्ता की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम भेजने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो करोड़ों की लागत से बन रही सड़क और पुल जनता के लिए खतरा बन सकते हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







