थाना मुगलसराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से दुष्कर्म का आरोपी 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

गंभीर अपराध पर पुलिस की संवेदनशील एवं तेज कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार थाना मुगलसराय में एक फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एक युवक द्वारा उसके साथ जबरदस्ती गलत कार्य (बलात्कार) किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती सोनू डाबर के मार्गदर्शन में थाना मुगलसराय में अपराध क्रमांक 70/2026 अंतर्गत धारा 64(1), 332(b), 351(3), 78(1)(i)(iii) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भानू अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बनियाढाना थाना पथरिया की तलाश की गई तथा घटना के महज 02 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिरोंज पेश किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराध के मामलों में आमजन के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत हुई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पवार, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार, आरक्षक सुनील जाट, आरक्षक राहुल पटेल, आरक्षक सुखजिंदर सिंह, आरक्षक आकाश राणा, महिला आरक्षक बालकुमारी एवं महिला आरक्षक आयुषी मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment